श्रीनगर। वरिष्ठ समाजसेवी व श्री राम गौधाम समिति के संरक्षक मोहन काला ने कहा कि गौमाता की सेवा और सुरक्षा के लिए 21 मार्च से पूरे गढ़वाल में जन चेतना यात्रा का आयोजन किया जायेगा। श्रीनगर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके समाज सेवी मोहन काला ने बताया कि गौसेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश भट्ट 5 वर्षों से ऋषिकेश में गौसेवा कर रहे हैं। लगभग 2500 गायों की सेवा करने की जिम्मेदारी उनके द्वारा निस्वार्थ भाव से निभाई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त गायों का इलाज और देखभाल वह अपने घर पर ही करते हैं। उन्होंने लाखामंडल भ्रमण के दौरान गौ सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश भट्ट से मुलाकात की। उनके द्वारा गायों के प्रति सेवा से प्रेरित होकर समूचे गढ़वाल में भी गायों की सेवा व सुरक्षा के उद्देश्य से जन चेतना यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। समाजसेवी काला ने कहा की वह समय समय पर गरीबों ओर निर्धनों की सेवा करते आये हैं। केदारघाटी में 2013 की दैवीय आपदा के समय स्थानीय लोगों की हर संभव सहायता की गई। समाज सेवा के साथ अब गौ सेवा और सुरक्षा के लिए कार्य करना चाहता हूं। जिसके लिए अपने साथ युवाओं को भी जोड़ा जाएगा। इस दौरान रिटायर मेजर महेंद्र चौहान, रिटायर मेजर राकेश शर्मा, कैप्टन रिटायर सुनील रावत, शान्ति भट्ट, योगी दिलीप बिष्ट, एवरेस्ट विजेता फौजी सुदेश भट्ट, आफिसर नेवी हर्षमणी उनियाल आदि लोग मौजूद थे।