स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों की रहेगी धूम

।। The Beatles।। The Ganga Festival।।

लोग संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

गढ़वाल। ऋषिकेश के स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में पहली ‌बार ‌‌तीन दिवसीय ‘द बीटल्स द गंगा’ फेस्टिवल का आगाज 27 अक्टूबर से किया जायेगा। 29 अक्टूबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
“गढ़वाल जिलाधिकारी आशीष चौहान” ने गुरुवार को गंगा रिसॉर्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि फेस्टिवल में संगीत की धुनों के साथ स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों की धूम रहेगी। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय उत्पादों के स्टॉल पर महिलाएं पारंपरिक वेषभूषा में नजर आयेंगी। स्थानीय ‌स्तर‌ पर उत्पादों को तैयार करने वाली महिलाओं के उत्साहवर्धन हेतु उन महिलाओं की फोटो लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है। बताया कि 28 अक्टूबर को महामहिम राज्यपाल ले.ज. (Rtd) गुरमीत सिंह विशेष मुख्य ‌अतिथि‌‌ के रूप में तथा उनके ‌साथ‌‌ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज मौजूद रहेंगे। 29 अक्टूबर को फेस्टिवल का समापन कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।

भारतीय संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
डीएम ने बताया कि कार्यक्रम में योग, मेडिटेशन, पर्यटन के अतिरिक्त नमामि गंगे पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पश्चिमी देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।जिसमें बीटल्स से संबंधित योग, ध्यान के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम वानप्रस्त आश्रम और महर्षि महेश योगी की बीटल्स कुटिया में होंगे, जिसके लिए 84 कुटिया को सजाया संवारा जा रहा है।
इस फेस्टिवल को किए जाने का मकसद बीटल्स से जुड़े लोगों को भी इस कार्यक्रम के प्रति आकर्षित करना है। जिसमें भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में डिप्टी कलेक्टर पौड़ी स्मिता परमार ,यमकेश्वर के उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website.