कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
श्रीनगर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को कांग्रेस पार्टी से गढ़वाल लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता के हितों के लिए हमेशा मुखर रहने वाले एक जनप्रिय नेता को प्रत्याशी बनाया गया। कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय गोला बाजार में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम के बाद, कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक गणेश गोदियाल जनता से जुड़े व्यक्ति रहे हैं। अपनी सरलता और सहजता से उन्होंने लोगों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है। उन्होंने विधायक रहते हुए पूर्व में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोगों में आस जगी है कि गोदियाल अंकिता हत्याकांड, अग्निवीर भर्ती, बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को संसद में रखकर जनता की आवाज बनेंगे।
इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, पीसीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजय कुमार, सुरेंद्र चौहान, विनोद मैठाणी, जगदीश भट्ट, विजय रावल, परवेज अहमद, पुष्पेंद्र पंवार, कुसुमलता, बबीता, पुष्पा देवी, शोभित जोशी, सतीश पटवाल शमीम अहमद, रघुवीर प्रसाद, मीना रावत, बसंती जोशी अंजू भट्ट सुधा तिवारी, साइमा खान, हिना खान आदि मौजूद रहे।