सभी घरों को शीघ्र एलपीजी गैस पाइपलाइन से जोड़ा जायेगा,

सबका साथ-सबका विकास की भावना से होगा विकास कार्य

श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शुक्रवार को नगर निगम श्रीनगर के अंतर्गत करोड़ों रूपयों की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नगर निगम चुनाव हेतु आचार संहिता लग जाएगी। इससे पूर्व सभी अपने नाम वोटर लिस्ट में चेक कर लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार डबल इंजन की सरकार है, इसी तरह नगर निगम श्रीनगर में भी डबल इंजन की सरकार होने के बाद विकास कार्यों की रफ्तार और बढ़ जाएगी। सबका साथ सबका विकास की भावना से विकास कार्य किये जायेंगे। 

डांग में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर को नगर निगम इसलिए बनाया गया ताकि विकास कार्यों के लिए अधिक से अधिक बजट प्राप्त हो सके। वर्तमान में करोड़ों की लागत से विकास कार्य नगर निगम के अंतर्गत गतिमान है।

उन्होंने नगर निगम वासियों के वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने हेतु तहसील प्रशासन को कैंप लगाने के आदेश दिए। नगर निगम क्षेत्र में सभी घरों को एलपीजी गैस पाइपलाइन से जोड़ा जायेगा। जिसके बाद लोगों को सिलेंडर भरवाने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। कहा कि शीघ्र ही नगर के डांग एवं अन्य जगहों पर जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। जिसमें नगरवासियों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जायेगा।

नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान नगर आयुक्त उप जिलाधिकारी नूपुर वर्मा ने लोगों से अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने को कहा।

इस मौके पर तहसीलदार धीरज राणा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज सती, डांग व्यापार सभा अध्यक्ष सौरभ पांडे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website.