फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के लोगों ने जताई खुशी

युवाओं को पैरामेडिकल की शिक्षा में आगे बढ़ाया जायेगा: राणावत

श्रीनगर। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन द्वारा विगत कई सालों से देश के निराश्रित एवं समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत के नेतृत्व में फाउंडेशन के सदस्य देश के विभिन्न राज्यों में समाज के लिए निरंतर सामाजिक कार्यो में भागीदारी निभा रहे है।

फाउंडेशन की सामाजिक सेवाओं एवं मेडिकल हेल्थ पर किये जा रहे कार्यो को देखते हुए देश के पैरामेडिकल बोर्ड ऑफ इंडिया (पीएमसीआई) ने फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत को बोर्ड में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

राणावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिये जाने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। वहीं राणावत ने पैरामेडिकल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर बोर्ड का आभार जताते हुए कहा कि फाउंडेशन जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव प्रयासरत ररहेगा

राणावत ने कहा कि देश में पैरामेडिकल के क्षेत्र में पूरी तन्मयता के साथ कार्य किया जायेगा। युवाओं को पैरामेडिकल की शिक्षा में आगे बढ़ाया जायेगा। राणावत को पीएमसीआई में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक मोहन लाल जैन, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शंकर काला, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गब्बर सिंह भंडारी, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश जैन, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सिमा देवल, प्रदेश प्रभारी वासुदेव कंडारी, महामंत्री राजगीता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र दानू, फाउंडेशन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष दिनेश भण्डारी, जिला मीडिया प्रभारी मनमोहन सिंधवाल, रोहित डिमरी, बुद्धिबल्लभ ममगांई, वीरेंद्र सिंह राणा, प्रदीप बंसल, जयप्रकाश, रंजना गुंसाई, पवन बंसल, सुखबीर रौतेला, मनीषा भण्डारी, विपेन्द्र सिंह बिष्ट,अभिषेक घिल्डियाल आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। कहा कि राणावत जी को यह सम्मान मिलना अटल सम्मान फाउंडेशन परिवार के लिए खुशी की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website.