प्रत्येक वार्ड में नुक्कड़ सभाओं का दौर जारी..
पार्टी प्रत्याशीयों की जीत के लिए बन रही रणनीति…
श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर के प्रत्येक वार्ड में भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। स्थानीय विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत प्रत्येक वार्ड में जाकर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से पार्टी प्रत्याशी आशा उपाध्याय एवं वार्ड प्रत्याशियों के लिए जन समर्थन जुटा रहे हैं। पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए गुणा भाग में लगे हैं।
गुरुवार को नगर निगम श्रीनगर के अंतर्गत कई वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय के साथ शिरकत की। विभिन्न वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पार्षद प्रत्याशी पूर्व से ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनता के बीच रहे। जबकि अन्य प्रत्याशी अब जनता के बीच आ रहे हैं। उन्होंने मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय सहित पार्षद प्रत्याशी पंकज सती, हरि सिंह मिया, दिनेश पटवाल, कैलाश घिल्डियाल, प्रमिला भंडारी, रमेश रमोला, पूजा गौतम व अन्य पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनता से मतदान के अपील की।