भाजपा प्रत्याशी ममता नेगी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की जन समर्थन की अपील
गैरसैण। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के गैरसैण पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। रामलीला मैदान गैरसैण में आयोजित जनसभा में उन्होंने नगर पंचायत गैरसैण अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी ममता नेगी के लिए जन समर्थन की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए जनता का रुझान भाजपा की ओर बना हुआ है। जनता को भी मालूम है कि निचले स्तर की सरकार और प्रदेश सरकार के आपसी सामंजस्य से विकास बढ़ता है। प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों की विजय निश्चित है।
भाजपा प्रत्याशी ममता नेगी ने क्षेत्रवासियों से क्षेत्र के विकास के लिए अपनी योजनाओं को साझा किया। कहा कि विजय होने पर जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।