• Sun. Dec 10th, 2023

भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत के पैतृक गांव में बनेगा उनका संग्रहालय

ByPrime news

Sep 10, 2023

जी.बी.पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी सहित गढ़वाल भर में धूमधाम से मनाई गई उनकी 136वीं जयंती

गढ़वाल। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल प्रशासक, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 136 वीं जयंती जी.बी.पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी सहित गढ़वाल भर में धूमधाम से मनाई गई और उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।जिलाधिकारी ने कहा कि भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पौड़ी शहर में स्थापित की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को प्रतिमा स्थापित करने हेतु भूमि का चयन करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म स्थान च्वींचा गाँव में उनके नाम पर संग्रहालय बनाया जायेगा, जिसके लिए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
घुड़दौड़ी में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में उपस्थित गणमान्यों ने पंत जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को सबके लिए प्रेरणादायायी बताया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत जी का नाम जब भी लिया जाता है तो हमारे सामने एक ऐसे आंदोलनकारी की तस्वीर उभर कर सामने आती है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सक्रियता से भाग लिया। उनका योगदान न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाने में था, बल्कि आजादी के बाद भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और जमींदारी प्रथा को खत्म कराने में भी था। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, संस्कृति विभाग से प्रेम चंद्र ध्यानी, आंदोलनकारी बीरा भंडारी, नाजिर मनोज रावत सहित सुषमा रावत, कुलदीप गुसाईं, दीपक नेगी, मेहरबान सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

One thought on “भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत के पैतृक गांव में बनेगा उनका संग्रहालय”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website.